घर-घर के.सी.सी. अभियान अधीन लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत लाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जालंधर, के.सी.सी. अभियान अधीन अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना में कवर करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा के निर्देश पर जिले में घर-घर के.सी.सी. अभियान का जायजा लेने के लिए जिला नाबार्ड अधिकारी, प्रधान जिला मैनजर एवं रूडसैट के डायरैक्टर ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विर्मश किया।
इस अवसर पर जिले में चल रही अन्य योजनाओं जैसे जन सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पी.एम. स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रधान जिला मैनेजर एम.एस. मोती ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल बाजवा के निर्देशानुसार बैंक अधिकारियों को के.सी.सी. अभियान अधीन घर-घर जाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना में लाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2023 तक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मनाए जा रहे जागरूकता सप्ताह के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि बढ रहे डिजिटल अपराध को रोकने में लोगों का सहयोग मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *