अंजू का एक और वीडियो, नसरुल्लाह के दोस्तों संग कर रही डिनर

नई दिल्ली, भारत से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. इस बीच अंजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह और उसके कुछ दोस्तों के साथ खाना खाती हुई नजर आ रही है. इस वायरल वीडियो में अंजू, नसरुल्लाह और उसका दोस्त व ब्लॉगर नोमी खान के अलावा कई अन्य लोग भी एक ही टेबल पर खाना खाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को पाकिस्तानी चैनल के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने शेयर किया है.
राजस्थान के अलवर से अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम घर पर लगाई गई है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के ऊपरी दीर जिले के एसपी ने कहा था कि अंजू के भारत से आने के बाद उससे पूछताछ की गई है. अंजू को 21 अगस्त से पहले भारत भेजने के लिए नसरुल्लाह को पाबंद किया गया है. बता दें कि अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची हुई है. अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए गुपचुप प्लान बनाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *