‘राजेंद्र गुढ़ा को पहले ही बाहर कर देना चाहिए था…’,

राजस्थान के झुंझनू की उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बयान ने प्रदेश की सियासी हलचल तेज कर दी है. हालांकि इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा. वहीं अब इसको लेकर नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. जहां बीजेपी इस मामले को लेकर गहलोत सरकार को घेर रही है, वहीं कांग्रेस नेता सीएम गहलोत के इस कदम को सही ठहरा रहे हैं. राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने को लेकर राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन ने कहा, “गुढ़ा जी को तो पहले ही बाहर कर देना चाहिए था लेकिन सरकार और पार्टा ने बहुत समय तक संयम रखा. उनको बहुत सारे मौके दिए गए. अगर वो (राजेंद्र सिंह गुढ़ा) कांग्रेस में रहकर भाजपा की भाषा बोलेंगे तो ये नहीं चलेगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *