वोटिंग के दौरान ही बैलेट बॉक्स लेकर भागा युवक

कूचबिहार, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है लेकिन कूचबिहार से जो वीडियो सामने आ रहा है, वो हैरान करने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बैलेट बॉक्स लेकर भाग रहा है। सरेआम वोटों की चोरी का ये वीडियो पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। मामला कूचबिहार के माथाभांगा ब्लॉक 1 का है। कूचबिहार जिले के दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी। इसका भी वीडियो सामने आया है। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। वहां की सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का। जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए और राजनीतिक दृष्टि से काम करे तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है मगर वहां की सरकार जनाधार खो चुकी है और इसी डर में वो हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *