यूपी में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट घोषित, सीएम योगी का सख्त निर्देश-तय स्थान पर होगी कुर्बानी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी ज़िलों के से वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बकरीद को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्दश दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि तय स्थान पर होगी कुर्बानी और धार्मिक गतिविधि को लेकर सड़क आवागमन बाधित ना किया जाए, इसका ध्यान रखें। कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना हो इसका ध्यान रखें और शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *