75 जिलों में 24 घंटे बाद एक्टिव हो जाएगा मानसून, सबसे पहले यहां होगी बारिश

यूपी में प्री मानसून की एंट्री होने वाली है। प्रदेश के लोगो को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मो. दानिश ने रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश कर जाने की पुष्टि की। 24 घंटे के अंदर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते से प्रवेश करेगा। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान पर बादल छाए रहेंगे। तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिपरजाय चक्रवात का असर होने के कारण मानसून अपने निर्धारित समय से आने में लेट हुआ। चक्रवात के कारण मानसून बिहार में ठहर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। नेपाल में हिमालय से टकराकर लौट रही हवाओं और काले बादलों के कारण मौसम सुहाना हुआ। इससे माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *