प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भारत और अमेरिका के मज़बूत होते रिश्तों का बार-बार ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता अब सिर्फ़ कारोबारी नहीं है बल्कि भावनात्मक है.
उन्होंने अमेरिका के साथ हुए समझौतों और उनसे भारत को होने वाले फ़ायदों का भी ज़िक्र किया.
प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिका भारतीय विरासत से संबंधित सौ वस्तुओं को वापस लौटा रहा है.