मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election) के कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार प्रसार में लगी हुई है. इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचीं. उनके इस दौरे पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि जब भी चुनाव आता हैं, प्रियंका गांधी को मां नर्मदा और मां गंगा की याद आ जाती है. नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने गंगा में डुबकी लगाई थी, उस समय कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में दो ही सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इस बार मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही हालात बनने वाले हैं. गृह मंत्री ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तभी प्रियंका गांधी को गंगा और नर्मदा की याद क्यों आती है? उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी जबलपुर में ऐसे नेताओं के साथ मंच को शेयर कर रही हैं, जो महिलाओं को आइटम बोल कर संबोधित करते हैं