मुंबई, एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी खुद शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दी है। सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने बताया कि शरद पवार को यह धमकी वाट्सऐप पर दी गई है। इस मामले में सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वाट्सऐप पर मिली धमकी में कहा गया है कि शरद पवार (Sharad Pawar) तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा। वहीं सुप्रिया सुले ने कहा है कि अगर मेरे पिता शरद पवार को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तो इसका जिम्मेदार गृह मंत्रालय होगा।