275 लोगों की गई जान, मातम छोड़ गया ओडिशा का रेल हादसा, जानें 60 घंटों की पूरी कहानी

ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब सात बजे भयानक रेल हादसे हुआ. इस हादसे ने 275 लोगों की जिंदगियां निगल लीं. वहीं एक बड़ी तादाद में यात्री घायल भी हुए. हादसे के बाद अगले 60 घंटे में काफी कुछ हुआ. न्यूज और सोशल मीडिया पर ये दुर्घटना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. आइए जानते हैं कि बालासोर ट्रेन हादसे में 60 घंटे में अब तक क्या-क्या हुआ?
ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. उसके डिब्बे एक दूसरे ट्रेन और मालगाड़ी से टकरा गए. जैसे ही घटना की जानकारी मिली एनडीआरएफ समेत कई टीमें मौके पर पहुंच गई. बचावकर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकालना शुरू कर दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से घटनास्थल पर पहुंचे. अगले दिन पीएम मोदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए. इस बीच रेल मंत्री की कई फोटोज भी वायरल हुई जिनमें कभी वो घटनास्थल पर हादसे की जांच करते दिखे तो कभी रात में अधिकारियों संग मीटिंग करते दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *