कहा काम की गुणवत्ता के साथ किसी किस्म का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जालंधर,
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को चल रहे सभी विकास प्रोजैक्टों को समय पर मुकम्मल करने को सुनिश्चित बनाने की हिदायतें दीं, जिससे लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की लोक हितैषी पहलों का लाभ उठा सकें।
स्थानीय निकाय मंत्री ने शहर का तूफ़ानी दौरा करते हुए चल रहे सभी विकास प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा लिया। उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 191.81 लाख रुपए की लागत से बन रही सडक़ों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गदाईपुर सडक़ का दौरा किया, जहाँ उन्होंने 146.35 लाख रुपए की लागत वाले 1.9 किलोमीटर लम्बे सडक़ निर्माण प्रोजैक्ट का निरीक्षण किया। इसी तरह उन्होंने कालिया कॉलोनी और दूरदर्शन एन्क्लेव में क्रमवार 34.25 लाख और 11.31 लाख रुपए की लागत वाले दो सडक़ प्रोजैक्टों का भी निरीक्षण किया।
मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों और ठेकेदारों को इन सभी प्रोजैक्टों को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित बनाने की हिदायत करते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता को प्रमुख प्राथमिकता दी जाए और यदि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता किया गया तो जि़म्मेदार अधिकारियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को इन प्रोजैक्टों की औचक चैकिंग करने के भी निर्देश दिए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार चल रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने जालंधर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर संतुष्टी अभिव्यक्त की।
इस दौरान मंत्री द्वारा इनकम टैक्स कॉलोनी और मॉडल टाऊन मार्केट का भी दौरा किया गया, जहाँ उन्होंने फुटपाथों के निर्माण और ग्रीन बैल्टों की स्थापना की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने जालंधर नगर निगम द्वारा फुटपाथों पर वृक्षों के आस-पास कंक्रीट हटाकर पौधों और वृक्षों के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष प्रोजैक्ट शुरू करने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले वृक्षों और पौधों के सभी ओर कंक्रीट और टाईलों के साथ ढकना एक आम चलन था, जिससे वृक्षों का विकास रुक जाता था, परन्तु अब जालंधर नगर निगम द्वारा सडक़ों और फुटपाथों पर वृक्षों के आस-पास ऐसी कंक्रीट, टाईलों आदि को हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। यह मुहिम शहर में ग्रीन बैल्ट को बढ़ावा देने की नवीन पहल है, जिससे पेड़ अपने विकास के लिए ज़रूरी पौष्टिक तत्व प्राप्त करने के योग्य होंगे।
नगर निगम जालंधर के कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने स्थानीय निकाय मंत्री को अवगत करवाया कि सभी प्रोजैक्ट जालंधर निगम के अधिकारियों की सख़्त निगरानी अधीन चल रहे हैं, जिससे हरेक प्रोजैक्ट में नियमों की सख़्ती से पालना को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी प्रोजैक्टों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा, क्योंकि इस सम्बन्धी सम्बन्धित अधिकारियों और ठेकेदारों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन राजविन्दर कौर थियाड़ा, जि़ला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आप नेता सुरिन्दर सिंह सोढी, जगबीर सिंह बराड़, दिनेश ढल्ल आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *