रूस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) सहित 500 अमेरिकियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. रूसी सरकार ने ये फैसला अमेरिका के तरफ से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब के तौर पर लिया है.
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो बाइडेन बाइडेन प्रशासन के ओर से नियमित रूप से देश पर लगाए गए विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में रूसी संघ में प्रवेश करने पर 500 अमेरिकियों पर बैन लगा दिया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा उन 500 अमेरिकियों में से एक है.
अमेरिका ने शुक्रवार (19 मई) को रूस के सैकड़ों कंपनियों और व्यक्तियों को ब्लैकलिस्ट में शामिल किया. इसके पीछे की वजह रूस का यूक्रेन पर हमला करना है. अमेरिका कई मौकों पर रूस की इकोनॉमी पर चोट पहुंचाने के लिए पुतिन सरकार पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है. इसी क्रम में ब्रिटेन ने भी जी 7 की मीटिंग के दौरान रूसी डायमंड पर भी बैन लगाने का फैसला लिया है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को ये बात बहुत पहले ही सीख लेना चाहिए था कि हमारे खिलाफ एक भी दुश्मनी वाला फैसलें को हम यूं ही नहीं छोड़ेंगे. रूस ने जिन अमेरिकियों पर बैन लगाया है उनमें बराक ओबामा के अलावा टेलीविजन होस्ट स्टीफन कोलबर्ट, जिमी किमेल और सेठ मेयर्स भी शामिल थे.