पुलिसकर्मी द्वारा महिला किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल

पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर किसानों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर प्रखंड के भमरी गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की निंदा की जा रही है और सवाल उठाए जा रहे है।
दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे पर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। इस दौरान पंजाब पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की, इस दौरान एक किसान की पगड़ी भी उतर गई। पुलिस द्वारा महिलाओं को गालियां भी दी गई। कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया। वहीं महिला को थप्पड़ मारते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद किसानों द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *