कौन बनेगा जालंधर का एमपी अब हुई मशीनों में कैद किस्मत

जालंधर, (संजय शर्मा )- आज सुबह 8:00 बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू की गई जानकारी मुताबिक शाम 6:00 बजे तक वोटिंग हुई जालंधर उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। वहीं अब 19 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक जालंधर में 52.25 प्रतिशत हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग हलके करतारपुर में हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग आप विधायक के जालंधर सेंट्रल हलके में हुई। बता दें कि करतारपुर- 54.6%, नकोदर- 53.6%, शाहकोट- 54.9%, जालंधर कैंट- 47.6%, आदमपुर- 52.3%, फिल्लौर- 54.4%, जालंधर सेंटर- 47.2%, जालंधर साऊथ- 53.5%, जालंधर नार्थ- 53.3%, जालंधर वेस्ट- 54% फीसदी वोट हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *