जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा की धर्मपत्नी गीता अरोड़ा ने भी सभी शहर वासियों को और खासतौर पर महिलाओं को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए कहा। गीता अरोड़ा ने कहा कि मतदान हमारा स्वाभिमान है और हमारा अधिकार है। हम सभी का फर्ज बनता है कि हम इस अधिकार और कर्तव्य को पूर्ण रूप से निभाएं।
जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। मतगणना 13 मई को होगी।
लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।
कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है। वही आज वही देखा जाए तो मतदाताओं में कम मतदान किया