ग्रामीण पुलिस ने 44 भगोड़ों को किया गिरफ्तार : एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर

जालंधर, ग्रामीण पुलिस ने 44 भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए ग्रामीण पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी और चुनाव प्रक्रिया लागू होते ही जिला व थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर पीओ को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अब तक 44 पीओ को गिरफ्तार किया जा चुका है, 2 पीओ को सूची से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार पीओ में से 20 आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित है, जिनमें से 3 जघन्य अपराधों से संबंधित है। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित 19 और आबकारी एक्ट के तहत 5 पीओ को गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि इनमें से 1 पीओ पिछले 13 साल से हत्या के मामले में , लडाई के मामले में 2 पी.ओ.करीब 14 साल और 5 साल से , धोखाधड़ी के मामले में एक 1 पीओ करीब 9 साल से और व एनडीपीएस एक्ट के अधीन 1 पीओ पिछले 5 साल से फरार था।उन्होंने कहा कि भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 57 पीओ के नाम हटाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ग्रामीण पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी पहलुओं पर पर्याप्त इंतजाम किए गए है ताकि पूरी प्रक्रिया उचित, पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *