भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका,कांग्रेस प्रदेश महासचिव पी के एस भारद्वाज भाजपा में शामिल

जलांधर, (संजय शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका देते हुए,उनके प्रदेश महासचिव पी के एस भारद्वाज भाजपा में शामिल हो गए है।उन्हें प्रदेश भाजपाअध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी में जॉइन करवाया।अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में उनका स्वागत है।उन्होंने कहा कि पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।के एस भारद्वाज ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों से बहुत प्रभावित है।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी जायेगी वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता और अशांति पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंता में है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जलांधर लोकसभा उप चुनाव जीत कर विरोधियों को करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *