प्रत्याशी किस्मत बंद ईवीएम मशीन में

हिमाचल प्रदेश, जिले की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान अब खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक राज्य भर में 65.50 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान (69.97%) सिरमौर जिले में हुआ तो वहीं किन्नौर जिले में सबसे कम वोटिंग (62.00%) हुई। बता दें हिमाचल में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।राज्य की 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 24 महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य में 55 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं। कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 28,54,945 परुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *