तेल वाली गली में एक अवैध इमारत पर कार्रवाई

जालंधर, नगर निगम की टीम एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में निगम की टीम ने अवैध इमारतों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम टीम ने इमाम नासिर बाजार में स्थित तेल वाली गली में एक अवैध इमारत पर कार्रवाई की है। निगम ने अवैध रूप से बनी ग्राउंड फ्लोर और कर्मशियल दुकानों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से दुकान के मालिक को पहले भी नोटिस जारी किया गया था परंतु मालिक ने काम करना बंद नहीं नहीं किया जिसके चलते आज निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के निर्देशों पर उनकी टीम ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *