चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने ऐसी घिनौनी हरकत की जिसे सुन और पढ़कर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। रहने वाली एक छात्रा ने अपनी साथी छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने एक युवक को यह वीडियो भेज दिया और उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी छात्रा ने एक-दो नहीं बल्कि 60 छात्रों का वीडियो बनाकर अपने दोस्त युवक को भेजा था। घटना को लेकर लड़कियों में खासा रोष है और कुछ ने तो आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
घटना मोहाली स्थित यूनिवर्सिटी की है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया है। दरअसल आरोपी छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे अपने दोस्त को भेज दिए थे। आरोपी छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की पूछताछ में बताया कि वह लंबे वक्त से छात्राओं की MMS बना रही थी आरोपी छात्रा भी हिमाचल प्रदेश की है. दोनों ने मिलकर इन MMS का क्या किया ? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
जैसे ही पीड़ित व अन्य छात्रा-छात्राओं को घटना का पता चला, उन्होंने यूनिवर्सिटी में हंगामा करना शुरू कर दिया है। वे यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि पुलिस ने 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की बात को नकार दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं के खुदकुशी करने की कोशिश का कोई मामला सामने नहीं आया है।
छात्राओं ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि इस घटना की शिकायत उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और बवाल खड़ा हो गया।
पंजाब स्थित मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी मोहाली ने बड़ा दावा किया है.उन्होंने कहा है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है.इसके अलावा और कोई वीडियो अभी तक की जांच में सामने नहीं आया है.
SSP विवेक शील सोनी ने एक प्रेस वार्ता में कहा- इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है. हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है. हमारी तरफ से FIR दर्ज़ कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ़्तार भी कर लिया है.