बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अब कई नए और जबर्दस्त स्मार्टफोन एंट्री कर चुके हैं, जो न केवल दिखने में खूबसूरत है बल्कि परफॉर्मेंस में भी दमदार हैं। सेगमेंट में सबसे लेटेस्ट एडिशन Infinix Note 12 Pro, Realme 9i 5G और iQOO Z6 5G हैं। तीनों स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत करीब 15,000 रुपये है। यदि आप लगभग 15,000 रुपये में एक नया बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हमने iQOO Z6 5G, Infinix Note 12 Pro और Realme 9i 5G के बीच एक क्विक कंपेरिजन किया है ताकि आप तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा बेहतर है। चलिए जानते हैं किसमें कितना है दम…
कितनी की बात करें, तो तीनों फोन में Infinix Note 12 Pro सबसे महंगा स्मार्टफोन है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी 1 सितंबर को फ्लिपकार्ट के माध्यम से नोट 12 प्रो खरीदते समय विभिन्न क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 1,500 रुपये की लॉन्च ऑफर छूट दे रही है। Realme 9i 5G दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। बेस मॉडल में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। दूसरी ओर, 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। अंत में, iQOO Z6 5G की कीमत 4GB+128GB वैरिएंट के लिए 15,499 रुपये है, जबकि 6GB+128GB और 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 17,999 रुपये है।