रूस-यूक्रेन संकट : न रूस हमले रोक रहा है, न ही यूक्रेन हार मान रहा है

इरपिन में रूस ने रॉकेट मिसाइल दागी , यूक्रेन ने सुखोई विमान मार गिराया
IRFIN (Ukraine) : रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन पर हमला जारी है। जिससे यहाँ तबाही का मंजर है। शहर खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। गलियां वीरान पड़ी हैं। आलम ये है कि न रूस हमले रोक रहा है, न ही यूक्रेन हार मान रहा है। इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इरपिन में रूस ने रॉकेट मिसाइल दागी जिसके जवाब में यूक्रेन ने भी सुखोई विमान मार गिराया। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सीधे रूसी नागरिकों से अपील की है कि वह क्रेमलिन के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरें और प्रदर्शन करें या फिर खुद को गरीबी और दमन के जोखिम में डालें। अपने सन्देश में जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस के नागरिकों… आपके लिए यह संघर्ष केवल यूक्रेन में शांति के लिए नहीं है, यह लड़ाई आपके खुद के देश के लिए भी है।’ बता दें कि पिछले सप्ताह में इस हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए रूस में हजारों लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। रूस इस हमले को एक विशेष सैन्य अभियान बता रहा है जो 24 फरवरी को शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *