टाटा प्ले ने घटाए चैनल पैक के दाम, होगी 100 रुपये तक की बचत

अगर आप टाटा स्काई यूजर है, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए चैनल पैक की कीमतों में कटौती कर रही है। ऐसे समय में जब इंडस्ट्री में सर्विस प्रोवाइडर अपने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में वृद्धि करना चाह रहे हैं, वहीं टाटा प्ले (जिसे पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था) इसे कम कर रहा है। कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं के लिए चैनल बुके और पैक की लागत कम कर रही है ताकि उन्हें एक ओवर-द-टॉप (OTT) कंटेंट के युग में अपने साथ जोड़े रखा जा सके। लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है, क्योंकि ऐसा सबके साथ नहीं होने वाला है। केवल चुनिंदा ग्राहकों को ही चैनल पैक की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। तो वास्तव में क्या हो रहा है, और टाटा प्ले इसे कैसे एग्जीक्यूट करेगा? चलिए बताते हैं पूरी डिटेल.. सर्विस को और अधिक किफायती बनाने के लिए, टाटा प्ले पिछले शनिवार से उपयोगकर्ताओं के लिए चैनल पैक की कीमत में कटौती कर रहा है। इस कदम से ग्राहकों को मासिक आधार पर 30 रुपये से 100 रुपये की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *