महंगाई के सवाल से भड़के अमरीकी ऱाष्ट्रपति ने पत्रकार को चालू माइक में दे दी गाली

WASHINGTON : अमरीकी ऱाष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को व्हाइट हाउस में आर्थिक सलाहकारों के साथ एक बैठक में पत्रकार को गाली दे दी । एक पत्रकार ने जैसे ही उनसे महंगाई को लेकर सवाल पूछा तो बाइडेन भड़क गए और उसे गाली दी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चालू माइक में उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार के लिए अभद्र बात कह दी।
राष्ट्रपति के कथन पर अमेरिकी मीडिया में बवाल मच सकता है और उन्हें इसके लिए खेद भी जताना पड़ सकता है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। दरअसल पत्रकार ने राष्ट्रपति से अमेरिका में मुद्रास्फीति या महंगाई के बारे में सवाल पूछा था। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें कथित तौर पर ‘स्टुपिड सन आफ ए बिच’ (कुत्ते दा पुतर)कह दिया। शायद उन्हें पता नहीं था कि माइक चालू है और उनका यह जवाब सार्वजनिक हो गया। हालांकि सवाल के तत्काल बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शोर मचने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *