मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 13 दमकल गाड़ियां मौके पर- 7 लोगों की मौत


MUMBAI : मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 20 मंजिला कमला बिल्डिंग नामक इमारत में लगी है। अधिकारियों ने बताया कि लेवल थ्री आग लगी है। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। बीएमसी ने जानकारी दी है कि 7 लोग की मौत हो गई है। 5 एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों में से 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं कुछ लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि कहा कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *