पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है. पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. यहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं. शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी, चमकौर साहिब से उम्मीदवार बनाये गए हैं वहीं नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से उम्मीदवार होंगे. जबकि मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया गया है. मानसा ने गायक सिद्धू मुसेवाला को टिकट दिया गया है.
अृमतसर पूर्व विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प
पंजाब के अृमतसर पूर्व विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. दरअसल इस सीट से नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि पिछले साल पंजाब कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बीच चल रही राजनीतिक विवाद की वजह से सुर्खियों में रहा. कांग्रेस हाईकमान इस विवाद में सिद्धू के साथ खड़ी रही और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बना दिया गया और अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया.