चोरों ने चुराया 58 फीट लंबा ब्रिज, किसी को नहीं लगी भनक

WASHINGTON : आपने गहने और नकदी आदि की चोरी के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी 58 फीट लंबे ब्रिज ही चोरी के बारे में सुना है। जी हां, ये मामला अमेरिका के ओहियो शहर में सामने आया है। इस चोरी के बाद हर कोई हैरान है। यहां चोरों ने रातोरात पूरे का पूरा ब्रिज ही चुरा लिया। जब सुबह लोग उठे और उन्होंने सड़क देखी तो दंग रह गए। वहां ब्रिज था ही नहीं और उसे चुरा लिया गया था।
इस अजीबोगरीब चोरी के बारे में जिसने भी सुना, वह दंग रह गया। किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। हर कोई यही सोचता रह गया कि आखिर कोई ब्रिज कैसे चुरा सकता है? अगर ये चोरी हुई भी तो किसी ने इसे देखा कैसे नहीं? क्या ब्रिज की चोरी करते हुए आवाज नहीं हुई? इन सभी सवालों के बीच इस चोरी को पुलिस ने सुलझा भी लिया। इस चोरी के बाद अमेरिकी प्रशासन भी हैरान रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *