PAK की एक और साजिश, गुरदासपुर में 1 किलो RDX बरामद

GURDASPUR : गुरदासपुर जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी है कि पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर जिले से एक किलो आरडीएक्स विस्फोटक बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक स्मगलर भी पकड़ा है। प्रथम जानकारी के अनुसार ये आरडीएक्स दीनानगर से बरामद हुआ है।
सूत्रों के अनुसार आरडीएक्स की ये खेप लोपोके के पास कुकडा़ं वाले गांव के नौजवान गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर पकड़ी गई है। जानकारी ये भी है कि पकड़ा गया स्मगलर पाकिस्तान के स्मगलरों के संपर्क में था। जानकारी के अनुसार यह आर.डी.एक्स. पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि नौजवान से पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *