बैरिकेड्स तोड़ परगट सिंह की कोठी में घुसे बेरोजग़ार PTI अध्यापक, SHO लाइन हाजिऱ

JALANDHAR : बेरोजगार पीटीआई अध्यापक सोमवार दोपहर बाद बैरिकेड तोड़कर शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर में घुस गए और धरने पर बैठ गए। इसकी गाज नए आए पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ रविंद्र कुमार पर गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। रविंद्र कुमार ने इस घटना से कुछ समय पहले ही सात नंबर डिवीजन का कार्यभार संभाला था। नौकरी की मांग कर रहे ये बेरोजगार अध्यापक पहले मंत्री के घर के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे, बाद में वे बैरिकेड्स को गिराते हुए आगे बढ़ गए और शिक्षा मंत्री के घर में घुसने में सफल हो गए। इसे सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए एसएचओ रविंद्र कुमार के विरुद्ध ये कार्रवाई की गई है। इससे इन अध्यापकों ने परगट सिंह की कोठी तक रोष मार्च किया और जब वह नहीं मिले तो उनकी कोठी के बाहर धरने पर बैठ गए और जैसे ही मौक़ा मिला बेरिकेड तोड़ कर अंदर जा घुसे और वहां धरना लगा दिया। शिक्षा मंत्री की और से 17 नवंबर को बैठक का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया। यूनियन के प्रदेश प्रधान अमनदीप कंबोज ने कहा कि सरकार ने 2006 के बाद से कोई भी पीटीआई अध्यापक भर्ती नहीं किया है। इस अवसर पर यूनियन के उप प्रधान गोबिंद सिंह, महासचिव वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, कैशियर दविंदर कुमार, अमनदीप कौर, रिंपी, प्रियंका, मंजू, ममता, शरन, हंसराज, संदीप कुमार, शमशेर सिंह आदि थे।
उधर, चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि यह घटना संगीन है और एक बड़ी साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *