टोक्यो ओलिंपिक का पहला गोल्ड मेडल चीन की उस खिलाड़ी ने जीता है, जिसने 10 जुलाई को अपना जन्मदिन कोरोना संक्रमण के साए बिताया था. मगर वो कहते हैं न डर के आगे जीत है, तो चीन की महिला निशानेबाज यांग कियान ने टोक्यो ओलिंपिक का पहला गोल्ड जीत इसे सही साबित भी कर दिया है. यांग कियान ने 10 मीटर एयर राइफल में शूटऑफ में रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. यांग कियान ने 10 मीटर एयर राइफल में शूटऑफ में रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 10 मीटर एयर राइफल में शूटऑफ यांग कियान ने 251.8 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया.