बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) बीते कुछ वक्त से अलग- अलग वजहों से सुर्खियों में थीं। इस बीच एक बार फिर फातिमा चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनके फोटोशूट्स हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फातिमा ने सोशल मीडिया पर अपनी 12 फोटोज शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोशूट में फातिमा डेनिम पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरें किसी फार्म की लग रही हैं, जहां कुछ फोटोशूट्स में फातिमा लोहे की जाली के सहारा लेते भी दिख रही हैं।