श्रीनगर, परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) मंगलवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचेगा. रिटायर्ड जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोग नेताओं, नागरिक समाज के समूहों और अन्य से बातचीत करेगा, ताकि जम्मू-कश्मीर में नए विधानसभा क्षेत्र बनाने पर आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा सके. हालांकि कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने आयोग संग बैठक करने से मना कर दिया है. पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के बड़े नेताओं की ऑल पार्टी मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई थी. इस बैठक में केंद्रशासित प्रदेश के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. अब परिसीमन आयोग जम्मू कश्मीर पहुंच रहा है. इस आयोग में रिटायर्ड जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, डिप्टी चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण शामिल हैं.