कोरोना कैसे बना तीरथ सिंह रावत की कुर्सी का काल?

देहरादून, कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में ऐसा कहर बरपाया कि हजारों लोगों को इसके कारण अपनी जान गंवानी पड़ी. लेकिन कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले तीरथ सिंह रावत को कोविड के कारण ही कुर्सी गंवानी पड़ी. जी हां, यह पढ़कर आपको आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन कोरोना की वजह से उपजे संवैधानिक संकट की वजह से ही चुनावी साल में तीरथ सिंह रावत को महज 115 दिन बाद सीएम की कुर्सी से बेदखल होना पड़ा है. शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने के बाद देहरादून लौटे तीरथ सिंह रावत ने सबसे पहले अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली. लेकिन थोड़ी देर बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *