यूपी में 6 और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब सिर्फ 14 शहरों में रहेगी सख्ती

यूपी में 6 और जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गए। बिजनौर, मुरादाबाद, देवरिया,बागपत, प्रयागराज, सोनभद्र ज़िलों में आज कुल एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए हैं। इन सभी जिलों में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। अब आंशिक कोरोना कर्फ्यू सिर्फ यूपी के 14 जिलों में ही रहेगा। इससे पहले रविवार को योगी सरकार की जारी नई गाइडलाइन में 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई। गाइडलाइन में कहा गया कि 1 जून से यूपी के 600 केस से नीचे में जिलों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी के साथ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *