यूएई में होंगे आईपीएल 2021 का बाकी बचे मैच

टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने सितंबर/अक्टूबर की विंडो को चुना था, उस दौरान भारत में मानसून रहता है जिस वजह से बीसीसीआई ने यूएई में आईपीएल को शिफ्ट करना बेहतर समझा। टूर्नामेंट के दौरान विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर बीसीसीआई अन्य अंतरराष्ट्रीय बोर्डों से भी बातचीत करेगा।हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि संभावित अनुपलब्धता सीजन को फिर से शुरू करने में डील-ब्रेकर नहीं होगी। इसके अलावा, बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भी इस साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप पर निर्णय लेने के लिए जून के अंत तक बोर्ड का समय देने का प्रस्ताव देगा। बता दे, आईपीएल के बायोबबल में हुई कोरोना वायरस की एंट्री के बात 4 मई को इस लीग को स्थगित कर दिया गया था। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर इस महामारी की चपेट में सबसे पहले आए थे। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा और चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में मौजूद माइक हसी और लक्ष्मीपति बालाजी संक्रमित पाए गए थे। पहले चरण में 29 मुकाबले खेले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *