धोखाधड़ी मामले में: अगले 48 घंटे के अंदर भारत भेजा जा सकता मेहुल चोकसी को

नई दिल्‍ली, (R.aajtak.com)- पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में पिछले कई दिनों से गायब रहे मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul choksi) के डोमिनिका (Dominica) से गिरफ्तार होने के बाद भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है. एंटीगा और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (Gaston Browne) ने कहा है कि अगले 48 घंटे के अंदर मेहुल चोकसी को भारत भेजा जा सकता है. अभी तक की खबर के मुताबिक मेहुल चोकसी डोमिनिका से सीधे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. एंटीगा एंड बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने पड़ोसी देश डोमिनिका से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने के लिए कहा है. मंगलवार रात डोमिनिका में चोकसी की गिरफ्तारी की खबरों के बाद ब्राउने ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उन्होंने डोमिनिका के प्राधिकारियों को चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. एक मीडिया संगठन एंटीगुआ न्यूज रूम ने पत्रकारों के साथ ब्राउने की बातचीत के हवाले से कहा, हमने कहा है कि वे उसे एंटीगुआ प्रत्यर्पित न करें. उसे भारत लौटाने की जरूरत है, जहां वह अपने खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों का सामना कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *