तीन दिन पूर्वी यूपी के लिए भारी तेज बारिश का अलर्ट

बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा. इसका व्यापक पैमाने पर असर पड़ने की आशंका है. अगले 24 घंटे बाद यूपी (UP) में भी यास का प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि, तूफान का आंशिक असर पूर्वी यूपी के जिलों में बुधवार से ही देखने को मिलना शुरू हो गया है. बिहार और झारखंड की सीमा से लगे प्रदेश के जिलों में सुबह से मौसम का मिजाज हल्का बदल गया है. इन जिलों में हल्की बदली छाई हुई है. अनुमान के मुताबिक, समय बीतने के साथ इसका असर बढ़ता जाएगा. अगले 24 घंटे बाद बारिश और तेज आंधी आने का भी पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक तूफान यास की वजह से 27, 28 और 29 मई को पूर्वी यूपी के जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. सबसे ज्यादा असर बिहार और झारखंड की सीमा से सटे जिलों में देखने को मिलेगा. वैसे आंधी और बारिश का यह सिलसिला गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और चंदौली से लेकर लखनऊ और इसके आसपास तक के जिलों में देखने को मिलेगा. यह जरूर है कि पूर्वी यूपी से शुरू होकर पश्चिमी यूपी तक बढ़ते हुए तूफान का असर कम होता दिखाई देगा. यानी पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में ज्यादा जबकि पश्चिमी यूपी में इसका बहुत कम असर देखने को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *