नई दिल्ली, भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लागातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं दूसरी ओर रेमडेसिविर के इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों और रेमडेसिविर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से इसके निर्यात पर रोक लगा दी गई है। राज्यों की ओर से इसे लाने के लिए स्पेशल विमान भी भेजा रहा है। रेमडेसिविर की बढ़ती डिमांड और इसकी कालाबाजारी के बाद इसको बनाने वाली दवा कंपनियों की ओर से कीमत घटा दी गई है। कैडिला ने अपनी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 2800 से घटाकर 899 रुपये कर दिया। सिंजीन इंटरनेशनल ने कीमत घटाकर 3950 से 2450 रुपये कर दिया है। बावजूद इसके कहीं इसे दस हजार की कीमत पर तो कहीं 18 हजार की कीमत पर बेचा जा रहा है।