ब्राजील के साओ पाउलो में टूटा कोरोना का कहर, लाशें दफनाने के लिए रात में भी खुल रहे कब्रिस्तान

 कोरोना वायरस का कहर पिछले एक साल से पूरी दुनिया पर टूटा हुआ है। इस वायरस ने तमाम देशों में न सिर्फ मौत का नंगा नाच किया है, बल्कि अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ कर रख दी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शुमार ब्राजील में तो बहुत ही बुरा हाल है। यहां के कई बड़े शहर कोरोना के कहर से जूझ रहे हैं, और साओ पाउलो भी उनमें से एक है। इस शहर में तो कोरोना रोजाना इतनी जानें ले रहा है कि मृतकों की लाशों को दफनाने के लिए कब्रिस्तानों को रात में भी खोला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *