दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड तो राजस्थान में चलने लगी है लू

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-उत्तर भारत समेत देशभर में अब गर्मी झुलसाने लगी है। मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और बढ़ते पारे ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, राजस्थान और ओडिशा में गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का जूस पी रहे हैं। जगह-जगह रेहड़ी पर इस से गर्मी से राहत मिलती है। स्थिति यह है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी तपिश बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं देशभर का हाल।

दिल्ली: दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां हीटवेव घोषित किया जाता है। इससे पहले, गर्मी का आलम यह रहा था कि रविवार का तापमान बीते दो सालों में मार्च के सभी दिनों में दर्ज अधिकतम तापमान में सबसे अधिक रहा( दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक है। इससे पहले 31 मार्च 2019 को इससे अधिक 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *