पंजाब सरकार हमेशा किसानों के साथ : परगट सिंह

जालंधर,(विशाल/रोजाना आजतक)-पंजाब सरकार किसानों की शुरू से ही हितैषी थी और सदा उनका हित देखती आई है। किसानों की समस्याओं को वह अच्छी तरह जानते हैं। वह खुद भी एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उक्त बातें विधायक परगट सिंह ने जालंधर कैंट हलके की मंडियों का दौरा करते हुए किसानों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।इस दौरान परगट सिंह ने हलके की कुक्कड़ पिड, जंडियाला, सरहाली, समराए, राएपुर की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का हर एक दाना खरीदा जाएगा। अदायगी भी समय पर की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मार्किट कमेटी जालंधर कैंट के चेयरमैन हरभूपिदर जीत सिंह समरा, परमजीत सिंह राएपुर, मंडी बोर्ड के अधिकारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *