प्रशासन ने इजाजत दी तो भगवन वाल्मीकि जी की शोभायात्र में शारीरिक दूरी और स्वच्छता के नियमो का किया जायगा पालन

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-विभिन्न भगवान वाल्मिकि संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की हिदायतों के मुताबिक भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव मनाने का एलान किया है। भगवान वाल्मीकि मंदिर गाजीगुल्ला में आयोजित बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया। अंबेडकर क्रांति सभा के चेयरमैन राहुल गिल, प्रधान गौरव थापर व उप-चेयरमैन अक्षय नाहर की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन नेशनल वाल्मीकि सभा के वरिष्ठ उप प्रधान दीपक नाहर ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासनइसमें शारीरिक दूरी से लेकर स्वच्छता के नियम शामिल हैं। के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकालने की इजाजत दे देता है तो इस दौरान नियमों का पालन किया जाएगा। इसमें शारीरिक दूरी से लेकर स्वच्छता के नियम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को मनाए जा रहे प्रकट दिवस पर संपूर्ण भाईचारे से भगवान वाल्मीकि मंदिर की सजावट करने के साथ-साथ घरों में दीपमाला करने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही समूचे विश्व को करोना वायरस से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।राहत इस अवसर पर नेशनल वाल्मीकि सभा के उपप्रधान सुनील गिल, सचिव लाडी गिल, सचिव हैरिस पदम्, महासचिव दीपक कल्याण, वार्ड प्रधान विक्की मट्टू, वार्ड प्रधान कर्ण सोनी, यूथ प्रधान राजन शर्मा, ऋषि गिल, जसवंत शूर, अंबेडकर क्रांति सभा के महासचिव सिमरन राठौर, उपप्रधान गोपी, कोषाध्यक्ष रघु थापर, सचिव सन्नी हंस, यूथ प्रधान अभि नाहर, डॉ अश्वनी हंस, अखिल जलंधरिया, दमन संधु, साहिल थापर, गुरचरण सिंह, साहिल राणा, रॉकी गिल, जरनैल सिंह, बलजीत सिंह, सरबजीत टिंका, दीपक संधु, अनिल भगानिया व अखिल भट्टी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *