बच्चों का टीकाकरण कम्युनिटी हाल करवाने के लिए मेयर को दिया मांगपत्र

जालंधर (विशाल)-वार्ड-35 के पार्षद पति रुतेश निहंग ने बुधवार को मेयर जगदीश राजा को मांगपत्र दिया, जिसमें मांग की है कि भार्गव कैंप स्थित डिस्पेंसरी में बच्चों का टीकाकरण करवाने व अन्य बीमारियों का चेकअप करवाने वाले मरीजों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।निहंग ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरा तरह से टला नहीं है, इसलिए सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए यह टीकाकरण व अन्य चेकअप रोशन लाल कम्युनिटी हाल में होने चाहिए। इससे जहां शारीरिक दूरी का पालन हो सकेगा। वहीं, बच्चों व मरीजों को डिस्पेंसरी में कम जगह होने के कारण आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *