मेयर जगदीश राजा ने बिल्डिंग एंड रोड कमेटी के चेयरमैन जगदीश गग के साथ गुरु नानक पुरा रोड का मुआयना किया

जालंधर, (विशाल)-सोमवार सुबह हुई बरसात ने एक बार फिर नगर निगम की कारगुजारी की पोल खोल कर रख दी है। करीब एक घंटे की बरसात में ही शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गुरु नानक पुरा रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। यहां जलभराव होने के कारण आम लोगों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है।इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और कई जगह खुदाई की हुई है। बरसात के कारण लुक और बजरी का काम नहीं हो पा रहा है। इस कारण अभी एक महीना और लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। सोमवार को मेयर जगदीश राज राजा ने बिल्डिंग एंड रोड कमेटी के चेयरमैन जगदीश गग के साथ गुरु नानक पुरा रोड का मुआयना किया। उन्होंने खुद देखा कि गुरु नानक पुरा रोड पर दलदल जैसे हालात हैं और वहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। मेयर राजा ने बीएंडआर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि जब तक बरसात खत्म नहीं होती तब तक सड़क को आने-जाने लायक बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *