जालंधर,(विशाल)-शहर मे शुकरवार सुबह हुई आधे घंटे की तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई शहर के कई जगह जलभराव हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण गाँधी कैंप राम नगर, दाना मंडी, आदि सड़को पर पानी ही पानी जमा हो गया। इस कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसा ही हाल शहर की बाकी सड़कों का रहा। शहर में अधिकतर सीवरेज पाइपें जाम होने के कारण मामूली बारिश से भी जलभराव हो जाता है। लोगों को इससे समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन शहर की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। एक बार फिर चुनाव आने को हैं, लेकिन उनकी पानी निकासी की समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है।