सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बी.एससी. (आईटी) के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार

जालंधर, पंजाब सरकार द्वारा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय में चलाए जा रहे सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बी.एससी. (आईटी) तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा।

इस संबंध में संस्थान के डायरेक्टर- कम -जिला रक्षा सेवाए कल्याण पदाधिकारी ले. कर्नल (रिटायर्ड) मनिंदर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एससी. (आईटी) तीसरे सेमेस्टर अंश बहल ने 7.52 एसजीपी स्कोर ले कर पहले स्थान पर महक ने 7.43 एसजीपीए के साथ दूसरे दीपक 7.17 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान पर रहा।
इन उत्कृष्ट परिणामों के लिए उस संस्था के प्रिंसीपल परमिंदर कौर सैनी, प्रो. हरजीत कौर, प्रो. हरप्रीत सिंह, प्रो. भावना महाजन, ट्रेनिंग क्लर्क हवलदार सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यावसायिक और डिग्री कंप्यूटर कोर्स सिखाने के इलावा, उनके बहुमुखी व्यक्तित्व के निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं। विकास कुमार सुपरडेंट ने भी शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *