मनजीत नगर की रोड़ गली में जमा सीवरेज के गंदे पानी में पैर फिसलने से एक महिला की मौत हो गई।महिला देर शाम को एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करके वापस घर लौट रही थी। महिला की पहचान नीरू के रूप में हुई है और वह घास मंडी की तरफ रहती थी। लोगों ने महिला की मौत के बाद मोहल्ले में जमकर हंगामा किया।
लोगों का कहना है कि उनके इलाके में सीवरेज का पानी करीब 3 महीने से खड़ा है। वह पूर्व पार्षद बंटी, MLA अंगुराल से लेकर MP सुशील रिंकू तक सभी को कई बार बता चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या का हल नहीं निकाला है।मोहल्ला निवासियों ने कहा कि पानी के कारण गली में काई जम गई है और फिसलन हो गई है। यहां अक्सर लोग गिरते रहते हैं। अब तो यह फिसलन जानलेवा भी होने लगी है।