राजस्थान में हिट एंड रन कानून में नए प्रावधान के विरोध में भरतपुर समेत कई जिलों में रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों व वाहन चालकों ने चक्का जाम हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया। भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर और धौलपुर में व्यापक असर देखा गया।भरतपुर के रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों व वाहन चालकों ने चक्का जाम हड़ताल कर दी. रोडवेज की करीब 150 से अधिक बसें, 100 से अधिक निजी बस व वाहनों के पहिए थम गए। शहर के हीरादास बस स्टैंड पर सड़क पर जाम लगाकर चालक हड़ताल पर बैठ गए। चालकों की मांग है नए प्रावधान वापस लिए जाए अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हिट एंड रन कानून में नए प्रावधान किए गए है। इसके तहत यदि दुर्घटना के बाद कोई चालक वाहन छोड़कर भागता है तो उस पर 7 लाख रुपए का जुर्माना और 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। सरकार को यह नया प्रावधान वापस लेना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के समय वाहन चालक की खुद की जिंदगी खतरे में होती है। दुर्घटना के समय मौके पर भीड़ बेकाबू हो जाती है। सरकार को दुर्घटना के समय खुद घायलों और वाहन चालकों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
रोड एक्सीडेंट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर लगातार विरोध देखने को मिल रहा है।