बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते है। वही उनकी बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। इरा खान अक्सर अपने डिप्रेशन के बारे में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि इरा खान लंबे समय से गहरे अवसाद में है। जिसके लिए उन्होंने कई डॉक्टर्स से अपना इलाज करवाया है। वे कभी भी अपने डिप्रेशन के बारे में बात करने से नहीं हिचकीचाती हैं। वह अक्सर डिप्रेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। उन्होंने मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। वही हाल ही में उन्होंने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनके पैरंट्स ने उन्हें अवसाद से निकलने के लिए क्या सलाह दी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।