जालंधर, (विशाल/रोज़ाना आजतक)-लूटेरों से भिड़ने वाली साहसी कुसुम को वीरवार को देहाती जिला यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधान अश्वन भल्ला की अगुवाई में जहां मिल हाल-चाल जाना वही नकद 11000 की राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर अश्वन भल्ला ने कहा कि जैसा उन्होंने पिछली मुलाकात में कुसुम से वायदा किया था कि वह जल्द मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के एकांतवास से बाहर आने पर जल्द से जल्द मुलाकात कर जहां मुफ्त शिक्षा की बात करेंगे वही कुसुम को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश भी करेंगे। इसके अतिरिक्त कुसुम को राज्य स्तरीय बहादुरी पुरस्कार देने का भी आह्वाहन करेंगे। इस मौके पर अश्वन भल्ला, हनी जोशी, रोहित शर्मा, जसकरन सिंह, मेहुल बंसल, खुशदीप दंजू, मोहित धीर, विक्की मासोनिया, बबलू रेहान, डॉ. गगन तलवान, आशीष अग्रवाल, हैप्पी मंकराई, करण औलख, सोनी गोराया, सोनू शाहकोट, राज कुमार बंसल, मनीष कुमार आदि मौजूद थे